Advertisement

ओडिशा उपचुनाव: भाजपा को भारी अंतर से हराकर बीजू जनता दल ने दर्ज की जीत

ओडिशा के बीजेपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए है। बीजू जनता दल (बीजेडी) ने यहां बड़ी जीत हासिल की हैं।...
ओडिशा उपचुनाव: भाजपा को भारी अंतर से हराकर बीजू जनता दल ने दर्ज की जीत

ओडिशा के बीजेपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए है। बीजू जनता दल (बीजेडी) ने यहां बड़ी जीत हासिल की हैं। बीजेडी की रीता साहू ने भाजपा के अशोक पणिग्रही को 41, 933 मतों के अंतर से हराया। वहीं कांग्रेस तीसरे नंबर पर पहुंच गई।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेडी में भरोसा दिखाने के लिए लोगों का शुक्रिया। हमें उम्मीद है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

यहां सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हो गई थी। उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी), कांग्रेस और भाजपा के बीच था। 

आपको बता दें कि 24 फरवरी को बीजेपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 72 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि साल 2014 में यहां पर 81.86 फीसदी मतदान हुआ था। बीजेपुर सीट पर यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक सुबल साहू की बीते साल मौत हो जाने के कारण हुआ है। साहू की पत्नी रीता को इस बार बीजेडी ने उम्मीदवार बनाया, जबकि भाजपा ने अशोक पणिग्रही और कांग्रेस ने प्रणय साहू को अपना उम्मीदवार बनाया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad