Advertisement

ओडिशा सीएम की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार लेने से किया इनकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है।...
ओडिशा सीएम की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार लेने से किया इनकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस पुरस्कार को नहीं लेने की वजह बताते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक फायदा लेने के लिए यह पुरस्कार दे रही है, जिसके चलते वो इसको स्वीकार नहीं कर रही हैं। उनको साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई थी।

'यह सम्मान की बात लेकिन...'

गीता मेहता ने पुरस्कार नहीं लेने का ऐलान करते हुए कहा, 'मुझे पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया, यह मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। हालांकि मुझे यह पुरस्कार लेने से इनकार करते हुए बहुत दुख हो रहा है, क्योंकि यह पुरस्कार उस समय दिए जाने की घोषणा की गई है, जब आम चुनाव बेहद करीब आ गए हैं। इस पुरस्कार की टाइमिंग सही नहीं है। पुरस्कार लेने से इनकार करना मेरे और सरकार दोनों के लिए शर्मिंदगी की बात है। इसका मुझे हमेशा अफसोस रहेगा।' उन्होंने इसका ऐलान अमेरिका के न्यूयॉर्क से इसकी घोषणा की है। आपको बता दें कि नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता अब अमेरिका की नागरिक हैं। इस बार सरकार ने कुल 11 विदेशी नागरिकों को यह पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा

शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इस बार कुल 112 पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसमें से 94 लोगों को पद्मश्री, 14 हस्तियों को पद्म भूषण और 4 लोगों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। कला, सामाजिक सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, ट्रेड एंड इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा के लिए क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

पद्म भूषण अवॉर्ड

इस साल का पद्मभूषण अवॉर्ड जिन 14 लोगों को मिला है उनके नाम है-

जॉन चैम्बर्स (विदेशी), व्यापार एवं उद्योग, अमेरिका

सुखदेव सिंह ढींढसा, लोक विषय, पंजाब

प्रवीण गोर्धन (विदेशी), लोक विषय, दक्षिण अफ्रीका

महाशय धरम पाल गुलाटी, उद्योग, दिल्ली

दर्शन लाल जैन, सामाजिक कार्य, हरियाणा

अशोक लक्ष्मणराव कुकडे, किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं, महाराष्ट्र

करिया मुंडा, लोक विषय, झारखंड

बुधादित्य मुखर्जी, कला-संगीत-सितार, पश्चिम बंगाल

मोहनलाल विश्वनाथन नैयर, कला-अभिनय-फिल्म, केरल

एस नंबी नारायण, विज्ञान, केरल

कुलदीप नैय्यर (मरणोपरांत), पत्रकारिता, दिल्ली

बछेंद्री पाल, पर्वतारोहण, उत्तराखंड

वी के शुंगलू, सिविल सेवा, दिल्ली

हुकुमदेव नारायण यादव, लोक विषय, बिहार

पद्म विभूषण

लोक कलाकार तीजन बाई, जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह, एल एंड टी के अध्यक्ष ए.एम नाईक समेत चार लोगों को पद्म विभूषण सम्मान मिला है।

पद्मश्री

राजेश्वर आचार्य, कला-गायन-हिंदुस्तानी, उत्तर प्रदेश

बंगारू आदिगलार, आध्यात्मिकता, तमिलनाडु

इलियास अली, औषध-सर्जरी, असम

मनोज बाजपेयी, कला-अभिनय-फिल्म, महाराष्ट्र

उधब कुमार भराली, जमीनी स्तर पर नए-नए प्रयोग, असम

उमेश कुमार भारती, औषधि-रेबीज, हिमाचल प्रदेश

प्रीतम भारतवान, कला-गायन-लोक, उत्तराखंड

ज्योति भट्ट, कला-चित्रकारी, गुजरात

दिलीप चक्रवर्ती, पुरातत्व, दिल्ली

मम्मी चांडी, औषधि-रुधिर विज्ञान, पश्चिम बंगाल

स्वपन चौधरी, कला-संगीत-तबला, पश्चिम बंगाल

कंवल सिंह चौहान, कृषि, हरियाणा

सुनील छेत्री, खेल-फुटबॉल, तेलंगाना

दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर, कला-अभिनय-थिएटर, महाराष्ट्र

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad