Advertisement

संविधान दिवस पर बोले मोदी, हमारा संविधान जितना जवाबदेह है उतना ही सक्षम भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम को...
संविधान दिवस पर बोले मोदी, हमारा संविधान जितना जवाबदेह है उतना ही सक्षम भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा संविधान जितना जीवंत है उतना ही संवेदनशील भी है। हमारा संविधान जितना जवाबदेह है, उतना ही सक्षम भी। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सोच भी आत्मविश्वास से भरी होनी चाहिए। हम रहें या ना रहें ये देश रहने वाला है। हम रहें या ना रहें लेकिन जो व्यवस्था हम देश को देकर जाएंगे वो सुरक्षित, स्वाभिमानी और स्वावलंबी भारत की व्यवस्था होनी चाहिए।

 समय के साथ हमारे संविधान ने हर परीक्षा को पास किया है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि हमारे संविधान ने लोगों की हर उस आशंकाओं को खारिज किया है जो कहते थे कि समय के साथ-साथ जो चुनौतिया आएंगी उसका हमारा संविधान समाधान नहीं कर पाएगा। पीएम ने कहा कि आज संविधान के निर्माताओं को नमन करने का दिन है।

पीएम मोदी ने कहा कि संविधान का हर शब्द पवित्र है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि संविधान ने  हर परिस्थिति में देश को एकजुट रखने की ताकत है। उन्होंने कहा कि संविधान ने एक अभिभावक की तरह हमें सही रास्ते पर चलना सिखाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे नौजवान देश है। इस नौजवान ऊर्जा को दिशा देने के लिए देश की हर संवैधानिक संस्था को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। 21वीं सदी में भारत को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए और न्यू इंडिया बनाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। हमें साथ मिलकर काम करने और एक दूसरे को मजबूत करने का संकल्प लेना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान विज्ञान भवन में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा भी मौजूद थे।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad