Advertisement

अशोक गहलोत का मोदी पर निशाना, कहा- लोगों के वादों को पूरा करने में असफल रहे पीएम

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश के लोगों को किए गए वादों पर खरे नहीं उतरे। गहलोत का यह बयान उस दौरान आया जब देशभर के किसान कर्ज माफी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
अशोक गहलोत का मोदी पर निशाना, कहा- लोगों के वादों को पूरा करने में असफल रहे पीएम

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसानो को किए गए वादे को पूरा नहीं कर पाए, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों को अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर आकर हड़ताल करना पड़ा। मोदी को उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार एमएसपी जारी कर चुकी है, लेकिन उससे किसानों को कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्हें कुछ ऐसी पॉलिसी बनानी चाहिए जो हमारे देश के किसानों के बोझ को हल्का कर सकें। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में राज्य सरकार की      मदद के लिए आगे आना चाहिए।  

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का काम उन लोगों को समर्थन देना है जो किसान कर्ज माफी को लेकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का कर्तव्य है कि किसानों के साथ खड़े हों, उनके मनोबल को बढ़ावा दें। किसानों की हड़ताल जोकि महाराष्ट्र से शुरू हुई और मध्य प्रदेश और हरियाणा में फैल गई। कांग्रेस ने किसानों के बीच पहुंचकर विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए एकजुट होने की बात कही।

इस बीच, गुजरात के पाटिदार कोटा आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को मध्य प्रदेश के नीमच जिले में गिरफ्तार कर लिया गया, जो एक आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिलने के लिए मांगसौर पहुंच रहे थे। हार्दिक पटेल ने पाटिदारों के लिए कोटे की मांग पर गत वर्ष गुजरात में एक हिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया था।

मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की ओर की गई गोलीबारी में छह किसानों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस आंदोलन हिंसक रुप धारण कर लिया। इस मामले को लेकर राजनीतिक दलों ने भी काफी आलोचना की। आंदोलन के दौरान स्थिति ने जिला अधिकारियों को धारा 144 लागू करने के लिए मजबूर किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad