Advertisement

अभिनेता प्रभास करेंगे दिल्ली की ऐतिहासिक लव कुश रामलीला में रावण का पुतला दहन

फिल्म बाहुबली से दुनियाभर में मशहूर हुए दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास इस वर्ष आयोजित...
अभिनेता प्रभास करेंगे दिल्ली की ऐतिहासिक लव कुश रामलीला में रावण का पुतला दहन

फिल्म बाहुबली से दुनियाभर में मशहूर हुए दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास इस वर्ष आयोजित होने वाली ऐतिहासिक लव कुश रामलीला में रावण के पुतले का दहन करेंगे। लाल किले पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक लव कुश रामलीला में शामिल होकर प्रभास द्वारा रावण का पुतला दहन विशेष महत्व रखता है क्योंकि प्रभास अपनी आगामी फिल्म "आदिपुरुष" में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। रामलीला 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। 

 

 

लाल किले पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक लव कुश रामलीला हर साल विजयदशमी पर्व पर हजारों दर्शकों का स्वागत करती है। विशेष पंडाल, अभिनय, रोशनी के लिए विख्यात लव कुश रामलीला में इस बार अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर की छवि को पंडाल के बैकग्राउंड में प्रदर्शित किया जाएगा। 

 

लव कुश रामलीला कमिटी के प्रमुख अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए कहा "यह बेहद प्रसन्नता की बात है कि फिल्म आदिपुरूष में भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे अभिनेता प्रभास इस बार 5 अक्टूबर को दशहरे के पर्व पर हमारे बीच होंगे और रावण के पुतला का दहन करेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेघनाथ, कुंभकरण, रावण के पुतले बनाए जाएंगे, जिन्हें विजयदशमी पर्व पर प्रभास अपने जलते हुए तीर से ध्वस्त करेंगे।"

 

 

इस साल पुतले 100 फुट ऊंचे होंगे। इससे पहले अजय देवगन और जॉन अब्राहम जैसे स्टार लव कुश रामलीला में शामिल हो चुके हैं। दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad