Advertisement

समाज विकास क्रांति पार्टी पूरे देश में लड़ेगी लोकसभा चुनाव, पार्टी अध्यक्ष ने हमले को लेकर दी ये चेतावनी

नई दिल्ली: समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने ऊपर हुए जानलेवा...
समाज विकास क्रांति पार्टी पूरे देश में लड़ेगी लोकसभा चुनाव, पार्टी अध्यक्ष ने हमले को लेकर दी ये चेतावनी

नई दिल्ली: समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की, इस दौरान उन्होंने अपने और पार्टी समर्थकों पर हुए हमले को लेकर बात की। 

अशोक सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके बहुत सारे राज जानते हैं और पोल खुलने के भय से उन्होंने एसवीकेपी के राष्ट्रीय महासचिव पर अपने लोगों से हमला कराया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है और वह अपनी सुरक्षा के लिए पीएमओ तक अपनी आवाज उठाएंगे। साथ ही दावा किया कि इस गुंडागर्दी को ख़त्म करने और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए उनकी पार्टी पूरे देश में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो के साथ वह काफी समय तक काम कर चुके हैं। नई पार्टी बनाने पर अपना नुकसान देखते हुए उनकी तरफ से आए दिन धमकियां मिल रहीं हैं। इसलिए ही उनकी पार्टी के महासचिव सुनील सक्सेना पर ग्रेटर नोएडा में हमला कराया गया। अशोक सिंह ने कहा कि चुनाव में उतरने से रोकने के लिए उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबसे उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया है, तभी से उनको चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश रची जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad