Advertisement

सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित जकूरा के पास सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर शुक्रवार शाम को हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए। आठ अन्य घायल हुए हैं। शहीदों में सशस्त्र सीमा बल और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक-एक जवान शामिल हैं। आतंकियों की तलाश में इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल की गाड़ी पर उस समय हमला बोला, जब जवान शहर में अपनी ड्यूटी के बाद कैंप वापस लौट रहे थे।
सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल की तीन टीमों को निशाना बनाया। ये जवान कुल छह गाड़ियों से लौट रहे थे। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। हमले के तुरंत बाद वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल पहुंच गए। आस-पास के इलाके को खाली करा लिया गया है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक ने आतंकी हमले को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी है। सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad