Advertisement

दुनिया भर में मशहूर वीटाफूड्स इंडिया के दूसरे संस्करण का आयोजन मुंबई में 13 से 15 फरवरी तक

यूरोपियन और एशियाई  देशों में मशहूर वीटाफूड्स इंडिया 2024 प्रदर्शनी वेलनेस इंडस्ट्री में नए मुकाम...
दुनिया भर में मशहूर वीटाफूड्स इंडिया के दूसरे संस्करण का आयोजन मुंबई में 13 से 15 फरवरी तक

यूरोपियन और एशियाई  देशों में मशहूर वीटाफूड्स इंडिया 2024 प्रदर्शनी वेलनेस इंडस्ट्री में नए मुकाम बनाने की दहलीज पर है। इस साल मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में 13 से 15 फरवरी तक हो रहा यह आयोजन सारी न्यूट्रास्यूटिकल कंपनी को एक छत के नीचे एकजुट करने के लिए तैयार है। भारत में प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी के आयोजक, इनफॉर्मा मार्केट इन इंडिया ने वीटाफूड्स इंडिया प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण की घोषणा की। यह भारत में तेजी से बढ़ते हुए न्यूट्रास्यूटिकल इंडस्ट्री के प्रॉडक्ट्स के प्रदर्शन के लिए समर्पित एक्स्पो हैं।     

इनफॉर्मा मार्केट्स के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने वीटाफूड्स इंडिया के दूसरे संस्करण की घोषणा पर कहा, “वीटाफूड्स इंडिया 2024 लोगों को स्वस्थ रहने का मार्गदर्शन देने वाली प्रमुख प्रदर्शनी के रूप में उभरी है। महामारी के समय भारतीय न्यूट्रास्यूटिकल इंडसस्ट्री ने 25 फीसदी का सालाना विकास दर्ज किया था। स्वस्थ भविष्य के लिए प्रेरक के रूप में स्थापित वीटाफूड्स इंडिया 2024 भारत के स्वस्थ जीवनशैली को अपना रहे समाज की उभरती मांगों को तेजी से पूरा कर रही है। भारत में डाइट सप्लिमेंट का मार्केट 2020 मे चार मिलियन डॉलर से बढ़कर 2026 में 10 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह साल दर साल प्रभावशाली 22 फीसदी के विकास का संकेत देता है।’’ 

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में शेफेक्सिल की एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर डॉ. देबजानी राय ने कहा कि “शेफेक्सिल दुनिया भर में न्यूट्रास्यूटिकल प्रॉडक्ट्स का निर्यात करने में भारत को प्रमुख स्थान दिलाने का प्रयास कर रही है। शेफेक्सिल का उद्देश्य भारत को न्यूट्रास्यूटिकल और इससे जुड़े हुए प्रॉडक्ट्स के निर्यात में टॉप 5 देशों में शामिल करना है। वीटाफूड्स इंडिया दुनिया भर की  कंपनियों को अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करने वाला प्रमुख प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।”  

वीटाफूड्स इंडिया 2024 को भारत के न्यूट्रास्यूटिकल मार्केट के लिए रणनीतिक रूप से डिजाइन किया गया है। यह कोविड-19 के बाद विशेष रूप से एक प्रमुख प्रदर्शनी के रूप में उभरी है। 33 हजार करोड़ के वर्तमान मूल्यांकन के साथ भारतीय न्यूट्रास्यूटिकल इंडस्ट्री विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। 2025 तक इसके 1.5 लाख करोड़ की इंडस्ट्री बनने की भविष्यवाणी की गई है।

यह इवेंट इंडस्ट्री के प्रमुख ट्रेंड्स के प्रदर्शन का परफेक्ट प्लेटफॉर्म है। इस प्रदर्शनी में व्यक्तिगत और ज्यादा अनुकूल न्यूट्रास्यूटिकल्स सोल्यूशन की बढ़ती मांग पर पूरी तरह फोकस किया जाएगा। उपभोक्ताओं की लगातार बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वीटाफूड्स इंडिया 2024 प्रदर्शनी में स्थायी न्यूट्रास्यूटिकल प्रॉडक्ट्स की लोकप्रियता को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। यह इंडस्ट्री के चार प्रमुख सेक्टर को अपने में समेटे हुए इकलौता इवेंट है, जिसमें सामग्री और कच्चा माल, तैयार प्रॉडक्ट्स, निर्माण का ठेका, प्राइवेट लेबल, सर्विसेज और उपकरण शामिल है।

इस कार्यक्रम में 5000 से ज्यादा मेहमानों, 25 से अधिक एक्सपर्ट स्पीकर्स के आने की संभावना है। तीन दिन के इवेंट में 12 से ज्यादा एजुकेशनल सेशन होंगे। यह प्रदर्शनी न्यूट्रास्यूटिकल इंडस्ट्री के दिग्गजों, इनफ्लूएंसर्स और निर्णय लेने में सक्षम नेतृत्व से सार्थक कनेक्शन बनने का अनोखा अवसर प्रदान करती है।

इंडस्ट्री एसोसिएशन का समर्थन

कई कंपनियों से महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत, वीटाफूड्स इंडिया 2024 प्रमुख न्यूट्रास्यूटिकल एसोसिएशन से जुड़ी है। इसमें शेलैक और फॉरेस्ट प्रॉडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (शेफेक्सिल), एसोसिएशन ऑफ हर्बल एंड न्यूट्रास्यूटिकल मैन्युफैक्चर्स ऑफ इंडिया (एएचएनएमआई), हेल्थ फूड एंड डाइटरी सप्लिटमेंट्स एसोसिएशन (एचएडीएसए) वुमन इन न्यूट्रास्यूटिकल्स (डब्ल्यूआईइन) और प्लांट बेस्ड फूड इंडस्ट्री एसोसिएशन (पीबीएफआईए) शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad