Advertisement

हिमस्‍खलन की चपेट में आया सैन्य पोस्ट, तीन जवान लापता

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में हिमस्‍खलन के कारण तीन जवान लापता हैं। पुलिस ने...
हिमस्‍खलन की चपेट में आया सैन्य पोस्ट, तीन जवान लापता

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में हिमस्‍खलन के कारण तीन जवान लापता हैं। पुलिस ने बताया कि इन जवानों को खोजने के प्रयास जारी हैं। सोमवार रात नियंत्रण रेखा के करीब एक सैन्य पोस्ट के हिमस्‍खलन की चपेट में आने से यह घटना हुई।

प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण कई जगहों पर हालात खराब हैं। मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को बंद कर दिया गया। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल सेक्टर में बर्फबारी और अन्य हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद करना पड़ा है। श्रीनगर हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन भी रद्द कर दिया गया है।

बीते कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन में कई सैनिक और नागरिक जान गंवा चुके हैं। इस साल की शुरुआत में हिमस्‍खलन के कारण जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में पांच और गुरेज सेक्टर में 14 जवानों की मौत हो गई थी। पिछले साल फरवरी में सियाचिन में हिमस्खलन के कारण सेना के 10 जवान लापता हो गए थे। ये जवान 5800 मीटर की ऊंचाई पर गश्ती कर रहे थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad