Advertisement

आईपी यूनिवर्सिटी के कुलपति को मिला हिमाचल सरकार का सर्वोच्च ‘प्रेरणा स्रोत सम्मान’

काँगड़ा, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा...
आईपी यूनिवर्सिटी के कुलपति को मिला हिमाचल सरकार का सर्वोच्च ‘प्रेरणा स्रोत सम्मान’

काँगड़ा, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा में आज आयोजित  स्वतंत्रता दिवस समारोह  में राज्य सरकार के सर्वोच्च सम्मान  ‘ प्रेरणा स्रोत सम्मान’ से नवाज़ा गया।  यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दिया गया। यह सम्मान प्रो. वर्मा के शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता के साथ- साथ उनकी हिमाचली संस्कृति से अटूट बंधन के लिए दिया गया।

हिमाचल सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान हिमाचल के उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने असाधारण नेतृत्व प्रदर्शित किया है और अपने काम के माध्यम से सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।  प्रो. वर्मा हिमाचल के रहने वाले हैं,उनकी स्कूली शिक्षा एवं प्रारंभिक पेशेवर कार्य हिमाचल में हुआ है। उनकी जड़े हिमाचल से गहरी जुड़ी हुई हैं।

प्रो. वर्मा पद्मश्री, डॉ. बी॰ सी॰ रॉय अवार्ड, नेशनल साइयन्स एंड टेक्नॉलोजी अवार्ड भी ले चुके हैं। उनकी सफलता न सिर्फ़ हिमाचल बल्कि पूरे देश के लोगों के लिए प्रेरक है। प्रो. वर्मा  की अगुआई में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय शैक्षिक उत्कृष्टता, छात्र सशक्तिकरण और प्रभावी अनुसंधान के  नए- नए सोपान चढ़ता जा रहा है जिससे विश्वविद्यालय ज्ञान और नवाचार के छेत्र में देश का एक प्रमुख केंद्र बन गया है।

प्रो. वर्मा दंत चिकित्सा के क्षेत्र में भी एक प्रसिद्ध शख़्सियत हैं। उन्होंने भारत में दंत शिक्षा और मौखिक स्वास्थ्य देखभाल के छेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। इस छेत्र में उनके व्यापक अनुसंधान, क्लिनिकल विशेषज्ञता और नवीन दृष्टिकोण ने न केवल दंत चिकित्सा के मानकों को आगे बढ़ाया है, बल्कि देश भर में दंत शिक्षा नीतियों और प्रशिक्षण को नए आयाम देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस विशिष्ठ सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रो. वर्मा ने हिमाचल सरकार का गहरा आभार जताया और कहा कि यह सम्मान सिर्फ़ मेरा नहीं है, बल्कि शैक्षिक और स्वास्थ्य समुदायों की सामूहिक प्रतिबद्धता को समर्पित है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad