Advertisement

Video: जब सोमनाथ दा को याद करते हुए भावुक हुईं सुमित्रा महाजन, बोलीं- मेरे लिए बड़े भाई थे

सोमवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का दिल का दौरा पड़ने से 89 साल की उम्र में निधन हो गया। ...
Video: जब सोमनाथ दा को याद करते हुए भावुक हुईं सुमित्रा महाजन, बोलीं- मेरे लिए बड़े भाई थे

सोमवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का दिल का दौरा पड़ने से 89 साल की उम्र में निधन हो गया।  चटर्जी किडनी संबंधी समस्या से पीड़ित थे। उन्हें गत मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वर्ष 2004 से 2009 के बीच लोकसभा के अध्यक्ष रहे. हालांकि, उनकी पार्टी के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए-1) सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से उनके इन्कार करने के बाद वर्ष 2008 में उन्हें माकपा से निष्कासित कर दिया गया था.

सोमनाथ चटर्जी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी। जानिए सोमनाथ चटर्जी को किसने कैसे किया याद.... 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष तथा सदन में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने वाले वरिष्ठ सांसद श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। बंगाल और पूरे भारत ने एक संवेदनशील लोक सेवक खो दिया है। उनके परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  

पूर्व संसाद और लोकसभा अध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी अद्धभुत राजनेता थे। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र को और मजबूत किया और दलित और पिछड़ों की आवाज को तेजी से उठाने का मौका दिया। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं सोमनाथ चटर्जी के परिवार वालों के साथ हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  

सोमनाथ चटर्जी के निधन की खबर से दुखी हूं। दस बार सांसद रहे लोकसभा के अध्यक्ष रहे। वह अपने आप में एक संस्थान थे। सभी सांसद उन्हें पसंद करते थे उनकी बात सुनते थे। लोग उन्हें पार्टी लाइन से आगे जाकर पसंद करते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

जब सोमनाथ दा को याद करते हुए भावुक हुईं सुमित्रा महाजन

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सोमनाथ चटर्जी को याद करते हुए कहा, 'सोमनाथ दा (चटर्जी) मेरे लिए बड़े भाई थे। हमारी विचारधारा अलग थी, लेकिन फिर भी जब मैंने '89 में संसद में प्रवेश किया, तब से मैंने देखा कि वह हर नियम का पालन करते हुए मुद्दों को कैसे उठाते थे। एक स्पीकर के रूप में उनका कार्यकाल मेरे लिए मार्गदर्शन था।' वहीं, सोमनाथ दा को याद करते हुए समित्रा महाजन की आंखें भर आईं।

यहां देखें वीडियो-

 


गृह मंत्री राजनाथ सिंह

सोमनाथ चटर्जी के निधन की खबर से मन दुखी है। सोमनाथ अपनी मुल्य आधारित राजनीति। कई बार उन्होंने पक्षपात पूर्ण राजनीति का परिचय दिया है। मेरी संवेदना चटर्जी जी के परिवार के साथ है।

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को सोमनाथ चटर्जी को श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा, 'वे हमेशा लोगों की तकलीफों को प्रमुखता से आगे रखते थे।'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के निधन की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। यह एक बड़ी क्षति है।

केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा

लोकसभा के पूर्व स्पीकर श्री सोमनाथ चटर्जी जी का निधन दुःखद खबर है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार वालों के साथ शुभचिंतको को शक्ति प्रदान करे, ॐ शांति!

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल

एक महान सांसद,  कानून का जानकार, सज्जन जो हमेशा उदार रहने के लिए जाना गया हमें छोड़ गया। हम उन्हें हमेशा अच्छी सोच वाले और सह्रदय व्यक्ति के रूप में हमेशा याद रखेंगे। ऐसे व्यक्ति विरले ही मिलते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास  

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के देहांत से देश की राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। संसदीय परंपरा में उनका योगदान अतुलनीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार और समर्थकों को दुख सहने की शक्ति दे।

कुछ ऐसा रहा सोमनाथ चटर्जी का कार्यकाल

 

वर्ष 2004 से 2009 के बीच लोकसभा के अध्यक्ष रहे। हालांकि, उनकी पार्टी के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए-1) सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से उनके इनकार करने के बाद वर्ष 2008 में उन्हें माकपा से निष्कासित कर दिया गया था। उनके निधन पर राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी. जानिये किसने कैसे याद किया सोमनाथ चटर्जी को।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad