Advertisement

कर्ण सिंह के बेटे और पीडीपी नेता विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह के बेटे और पीडीपी नेता विक्रमादित्य सिंह आज नई दिल्ली में कांग्रेस में...
कर्ण सिंह के बेटे और पीडीपी नेता विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह के बेटे और पीडीपी नेता विक्रमादित्य सिंह आज नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए। विक्रमादित्य सिंह ने 22 अक्टूबर 2017 को पीडीपी से त्यागपत्र दे दिया था।

विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद की उपस्थिति में पीडीपी में शामिल हुए थे और पीडीपी के कोटे से ही एमएलसी भी बनाए गए थे। पीडीपी छोड़ने और एमएलसी पद से त्यागपत्र देने की घोषणा करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि जम्मू से भेदभाव समाप्त न होने पर वह अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराजा हरि सिह की जयंती पर छुट्टी का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद सरकारी छुट्टी न करवाना दर्शाता है कि उनकी उपेक्षा हो रही है। सरकारी नौकरियों से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में जम्मू व लद्दाख की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह अधिक समय तक जम्मू की उपेक्षा को सहन नहीं कर पाए और त्यागपत्र दे रहे हैं।

विक्रमादित्य सिंह के छोटे भाई अजातशत्रु सिंह भाजपा के एमएलसी हैं। अजातशत्रु सिंह पहले नेशनल कांफ्रेंस में भी रह चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad