Advertisement

7 जनवरी से सजेगी किताबों की दुनिया

बहुप्रतीक्षित पुस्तक मेला इस बार 7 जनवरी 2017 से 15 जनवरी 2017 तक प्रगति मैदान में होगा। विश्व पुस्तक मेले का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। किताबों के सालाना जश्न के लिए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
7 जनवरी से सजेगी किताबों की दुनिया

विश्व पुस्तक मेले में इस बार भी हमेशा की तरह लेखक मंच, अन्य साहित्यिक गतिविधियां होंगी। इस बार पूरे भारत भर से लगभग 1500 प्रतिभागियों के आने की संभावना है। करीब 50 विदेशी प्रकाशन भी इसमें शिरकत करेंगे। लगभग 2500 स्टॉलों पर पाठक अपनी पसंद की पुस्तकें देख और चुन सकेंगे।

इस बार भी बच्चों और विदेशी पैवेलियन होगा। इस बार एफएम रेडियो कार्नर भी होगा। देश भर से नामी साहित्यकारों के इसमें भाग लेने के लिए विशेष रूप से दिल्ली आते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad