Advertisement

नासिक: अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, 22 कोरोना मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक से एक बुरी खबर सामने आई है। जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया जिससे...
नासिक: अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, 22 कोरोना मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक से एक बुरी खबर सामने आई है। जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया जिससे ऑक्सीजन सप्लाई करीब 30 मिनट तक रूकी रही। इस घटना के कारण ऑक्सीजन की कमी से 22 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 30 से 35 मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है।

नासिक के डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने की घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री, राजेंद्र शिंगणे ने कहा कि हमें प्राथमिक जानकारी मिली है कि इस घटना में 22 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इस घटना की जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

नासिक ऑक्सीजन टैंक रिसाव की घटना को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जानमाल का भारी नुकसान बताया। उन्होंने शोक व्यक्ति करते हुए कहा नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूँ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

जानकारी के मुताबिक जिस समय ऑक्सीजन सप्लाई रुकी थी उस समय 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे। टैंक से आने वाले सप्लाई पाइप में लीकेज हुआ था। फिलहाल उसे सुधार दिया गया है। इस लीकेज में लगभग 20 किलो लिक्विड ऑक्सीजन बर्बाद हुई। 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad