Advertisement

कोविड-19: पिछले 24 घंटों में 43,393 नए मामले, 911 मौतें, महाराष्ट्र और केरल ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना के नए मामले नियंत्रण में नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 43,393 नए मामले सामने आए...
कोविड-19: पिछले 24 घंटों में 43,393 नए मामले, 911 मौतें, महाराष्ट्र और केरल ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना के नए मामले नियंत्रण में नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 43,393 नए मामले सामने आए हैं। 44,459 लोगों की रिकवरी हुई है और 911 मौतें दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (9,083) और केरल (13,722) दर्ज किए गए है जो कि चिंता का कारण बन रहे हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,90,708 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,70,16,605 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना के आंकड़े -
कुल मामले: 3,07,52,950
कुल रिकवरी: 2,98,88,284
सक्रिय मामले: 4,58,727
मृत्यु: 4,05,939

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा औऱ पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad