Advertisement

पहले दिन कैंसिल हुई 630 फ्लाइट, इन हवाई-अड्डों से विमानों ने भरी उड़ान

दो महीने बाद 25 मई से सीमित दायरे में देश के कई हवाई अड्डों से घरेलू हवाई सेवा शुरू हुई ताकि लॉकडाउन की...
पहले दिन कैंसिल हुई 630 फ्लाइट, इन हवाई-अड्डों से विमानों ने भरी उड़ान

दो महीने बाद 25 मई से सीमित दायरे में देश के कई हवाई अड्डों से घरेलू हवाई सेवा शुरू हुई ताकि लॉकडाउन की वजह से अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोग अपने गंतव्य तक जा पाए। हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कुछ राज्यों ने अभी भी विमान सेवा की अनुमति नहीं दी है। पहले दिन ही उड़ान रद्द होने की वजह से हवाई यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सरीखे कई अन्य हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द होने से मुसाफिरों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। यात्रियों ने शिकायत करते हुए कहा कि पहले से बिना किसी जानकारी के उनकी फ्लाइटें रद्द कर दी गई।

पहले दिन 630 फ्लाइट हुई कैंसिल

घेरलू सेवा शुरू होने के पहले दिन ही 630 फ्लाइट कैंसिल हुई। उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश सरकार से उड़ान की अनुमति नहीं मिलने के कारण ऐसा हुआ। जबकि मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए सीमित उड़ान को मिली मंजूरी की वजह से फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। 

अहमदाबाद एयरपोर्ट से 40 फ्लाइटों ने उड़ान भरी

गुजरात का अहमदाबाद कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। इस बीच सोमवार से अहमदाबाद और सूरत एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू किया गया। सूरत एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट लैंड की जबकि अहमदाबाद से 40 फ्लाइट ने देश के अलग-अलग राज्यों के लिए उड़ान भरी। इतनी ही संख्या में फ्लाइट की लैंडिग भी हुई। अहमदाबाद एयरपोर्ट  के मुताबिक सामान्य दिनों में 200 फ्लाइटें यहां से उड़ान भरती है।

जयपुर से 500 लोगों ने हवाई यात्रा की

राजस्थान की राजधानी जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार को उड़ान सेवा शुरू हुई। इसमें करीब 500 यात्रियों ने दूसरे राज्यों के लिए उड़ानें भरी और राजधानी आएं। वहीं, 20 में से 12 फ्लाइट कैंसिल हुई। 

700 लोगों ने असम के लिए उड़ान भरी

असम में भी दो महीने के बाद हवाई सेवा शुरू हो गई। सुबह में दिल्ली से गुवहाटी के लिए उड़ान भरने वाली पहली फ्लाईट से करीब 77 यात्री राज्य पहुंचे। गुवहाटी के लिए सात हवाई जहाज ने उड़ान भरी जिससे कुल 700 यात्री पहुंचे। 

मनिपुर के लिए 448 यात्रियों ने उड़ान भरी

राज्य में सोमवार को कुल 448 हवाई यात्रा कर अलग-अलग राज्य से मनिपुर पहुंचे। ये सभी यात्रियों ने चार फ्लाइट से उड़ान भर अपने गंतव्य को पहुंचे।

गोवा से सिर्फ 3 फ्लाइट ने भरी उड़ान

घरेलू विमान के पहले दिन गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट ने उड़ान भरी और इसी संख्या में विमान की लैंडिंग हुई। गोवा एयपोर्ट के डायरेक्टर गगन मल्लिक ने कहा कि 15 फ्लाइट के आने की उम्मीद थी लेकिन तीन फ्लाइटें ही लैंड की।

यूपी से 9 विमान ने लैंडिंग और उड़ान भरी

उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लिए सोमवार को 9 विमानों ने उड़ान भरी और लैंडिंग की। जिससे 800 से अधिक यात्री राज्य पहुंचे। इसमें से दो फ्लाइट दिल्ली और एक अहमदाबाद से आई। जबकि 6 विमान ने उड़ान भरी। तीन फ्लाइट कैंसिल की गई।

बेंगलुरु पहुंची 107 फ्लाइट 

बेंगलुरु एयरपोर्ट के लिए 107 फ्लाइट ने उड़ान भरी जबकि यहां से 100 से अधिक विमानों ने अलग-अलग राज्यों के लिए टेक-ऑफ किया।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad