Advertisement

भारत बंद के बीच सिंघु बॉर्डर पर किसान की मौत, पुलिस ने बताया हार्ट अटैक से गई जान

भारत बंद आंदोलन के बीच आज सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस का कहना है कि किसान...
भारत बंद के बीच सिंघु बॉर्डर पर किसान की मौत, पुलिस ने बताया हार्ट अटैक से गई जान

भारत बंद आंदोलन के बीच आज सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस का कहना है कि किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक किसान की पहचान पंजाब के जिले के जालंधर के गांव खेला के रहने वाले 55 वर्षीय बघेल राम के रूप में हुई है।

भारत बंद पर संयुक्त किसान मोर्चा ने दोपहर में एक और बयान भी जारी किया हैं। इसमें दावा किया कि भारत बंद को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। कहा गया कि पंजाब, हरियाणा, केरल, बिहार में पूरी तरह से शटडाउन है। इसमें सभी प्रकार के संस्थान, मार्केट और ट्रांसपोर्ट बंद है। एसकेएम ने आगे दावा किया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी उन्हें भारत बंद का समर्थन मिल रहा है।

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। 10 घंटे के इस राष्ट्रव्यापी बंद को कई गैर-राजग दलों ने समर्थन दिया है। एसकेएम ने सोमवार को बंद के दौरान पूर्ण शांति की अपील की और सभी भारतीयों से हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad