Advertisement

अर्जुन रामपाल, जैकी श्रॉफ भी भाजपा में शामिल होंगे

चुनाव आते ही फिल्मी हस्तियों को भी राजनीति का कीड़ा काट लेता है। हाल ही में यह कीड़ा अर्जुन रामपाल और जैकी श्रॉफ को काट गया है। अर्जुन रामपाल ने आज दिल्ली के भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और रामलाल से मुलाकात की। आने वाले दिनों में जैकी श्रॉफ भी भाजपा नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं।
अर्जुन रामपाल, जैकी श्रॉफ भी भाजपा में शामिल होंगे

आज अर्जुन रामपाल भाजपा कार्यालय में पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक वह आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रचार कर सकते हैं। यही संभावना जैकी श्रॉफ के लिए भी जताई जा रही है। उम्मीद है कि दोनों अभिनेता जल्द ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेंगे। फिलहाल दोनों प्रचार का अहम हिस्सा होंगे। हाल ही में संगीत निर्देशक साजिद-वाजिद ने भी भाजपा से नाता जोड़ा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad