Advertisement

राजीव गांधी पर बोल कर फंस गए सिंधिया, अब कांग्रेस के लोग उड़ा रहे हैं मजाक

भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की...
राजीव गांधी पर बोल कर फंस गए सिंधिया, अब कांग्रेस के लोग उड़ा रहे हैं मजाक

भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा। लेकिन, उसके कुछ घंटे बाद हीं उन्होंने वो ट्वीट हटा दिया। इसके हटाते हीं सिंधिया पर कांग्रेस हमलावर हो गई। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने उनके इस ट्वीट को निशाने पर लिया है और जमकर घेरा।

दरअसल, भाजपा नेता और पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट कर लिखा था, "आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।"

जैसे ही यूजर्स ने सिंधिया के इस ट्वीट को लेकर निशाने पर लिया तो उन्होंने तुरंत इसे डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने दोबारा आधुनिक भारत के निर्माता हटाते हुए ट्वीट पर लिखा ' पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।'

जैसे ही सिंधिया ने ऐसा किया तभी मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया "जनसेवक जी को इतना डर है क्या भाजपा में ....? सच लिखने में भी डर....? स्व.राजीव जी आधुनिक भारत के निर्माता थे , भारत रत्न है... ये मोदी- शाह की पार्टी है , कांग्रेस नहीं , जहाँ विचारो की स्वतंत्रता है।"

वहीं, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने लिखा, "जैसे ही सिंधिया जी ने भारत रत्न राजीव गाँधी जी को आधुनिक भारत के निर्माता कहा शायद सुल्तान-ए-हिन्द नाराज हो गए... फिर ट्वीट डिलीट करके सुल्तान को खुश करने का प्रयास किया... इस नाजुक समय में सुल्तान की खुशी का ध्यान रखना क्यों जरूरी है सभी बेहतर जानते है।" वहीं, पूर्व सीएस दिग्विजय सिंह ने सिधिंया के ट्वीट पर कहा मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ।

बता दें, ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद पिछले साल भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके पिता माधवराव सिंधिया, राजीव गांधी के मित्र थे और उनकी कैबिनेट का भी हिस्सा रह चुके थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिधिंया की दोस्ती भी अक्सर चर्चाओं में रहती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad