Advertisement

छठमय हुई राजधानी

बिहार ही नहीं दिल्ली भी छठ के रंग में रंग गई है। चार दिन के अनुष्ठान के लिए व्रती तो तैयार हैं ही, उनके साथ परिवार जन, आस्थावान लोग भी रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तैयार हैं।
छठमय हुई राजधानी

बिहार के लोक उत्सव की रोशनी महानगरों तक चली आई है। लोक आस्था का पर्व छठ कल यानी शुक्रवार के नहाय-खाय से शुरू हो गया। आज शनिवार को दूसरा दिन खरना है। दिल्ली में भी घाटों पर रौनक है तो वहीं कुछ लोगों ने रविवार शाम और सोमवार  सुबह के अर्घ्य की व्यवस्था की है।

खरना में दिनभर उपवास रखा जाता है और नदी में या किसी जलाशय में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन मिट्टी के चूल्हे में आम की लड़की जलाकर गुड़, चावल और दूध से बनी खीर और आटे, चीनी और घी से बना ठेकुआ प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad