Advertisement

देश में कोरोना के मामले 74 हजार के पार, 2400 से ज्यादा मौतें, 24 घंटों में 122 ने दम तोड़ा

देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस संक्रमण से 74 हजार से ज्यादा...
देश में कोरोना के मामले 74 हजार के पार, 2400 से ज्यादा मौतें, 24 घंटों में 122 ने दम तोड़ा

देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस संक्रमण से 74 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 2400 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है।

covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक 74,292 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 2415 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। अभी सक्रिय मामलों की संख्या 47,420 है। जबकि 24453 लोग ठीक हो चुके हैं।

वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 3,525 मामले सामने आए हैं और 122 मौतें हुई हैं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 74,281 हो गई है इसमें 47,480 सक्रिय मामले, 24386 ठीक / डिस्चार्ज /माइग्रेट मामले और 2,415 मौतें शामिल हैं।

तेलंगाना से झारखंड लौटे व्यक्ति को कोरोना

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया किश्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा तेलंगाना से झारखंड लौटे एक व्यक्ति का कल रात कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया। मरीज़ लातेहार का है। अब झारखंड में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 173 हो गई है।

राजस्थान में 138 नए मामले

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजस्थान में मंगलवार रात 9 बजे तक 138 नए मामले सामने आए और 4 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4126 है, जिनमें 1555 सक्रिय मामले और 117 मौतें शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में 4 मौतें

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में मंगलवार रात तक 201 मामले मिले हैं और 4 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3986 है, जिसमें 1901 सक्रिय मामले, 1860 ठीक हुए और 225 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 53 ने दम तोड़ा

मंगलवार रात तक महाराष्ट्र में 1026 नए कोरोना मामले मिले और 53 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 24427 है, जिसमें 921 मौतें शामिल हैं। वहीं मुंबई में 426 नए पॉजिटिव मामले मिले और 28 मौतें हुईं, यहां कुल पॉजिटिव मामले 14781 हो गए, मौत का आंकड़ा बढ़कर 556 हो गया है। अस्पतालों से कुल 203 लोगों को छुट्टी दे दी गई, 3313 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया गया।

गुजरात में 362 नए केस

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोरोना के 362 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 8904 हो गई है, जिसमें 3246 ठीक / डिस्चार्ज और 537 मौतें शामिल हैं।

बंगाल में 110 नए मामले

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मंगलवार रात तक 110 नए कोविड19 मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 2173 हो गई है, जिसमें 1363 सक्रिय मामले और 126 मौतें शामिल हैं।

पंजाब में 37 नए मामलों की पुष्टि

पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या पंजाब में 1914 हो गई है, आज 37 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण के कारण सक्रिय मामलों और मृत्यु की संख्या क्रमशः 1711 और 32 है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad