Advertisement

कोरोना वायरस: सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं

अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड सहित सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान...
कोरोना वायरस: सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं

अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड सहित सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से कोई मौत नहीं हुई है।

पिछले 24 घंटे में अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दादरा नगर हवेली
और दमन दीव और पुड्डुचेरी में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना को मात देने वालों की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.49 प्रतिशत तथा सक्रिय मामलों की दर 6.97 फीसदी हो गयी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 46,963 नये मामले सामने आये। यह लगातार सातवां दिन है जब कोविड-19 के 50 हजार से कम मामले सामने आये हैं। गत 24 घंटे में इस संक्रमण से 58,684 लोग स्वस्थ हुए है और 470 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 81.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से करीब 74.91 लाख लोग स्वस्थ हो हुये हैं और 1,21,111 लाख लोगों की मौत हुयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य...............सक्रिय........स्वस्थ......मौत
अंडमान निकोबार..173......4100.......59
आंध्रप्रदेश.......24575....792083...6690
अरुणाचलप्रदेश..1856.....12959......37
असम ...........9367......196054...930
बिहार ...........7516.......207480..1090
चंडीगढ़ .........641........13551.....226
छत्तीसगढ़ .....22090.....163079...2101
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव...39..........3210........2
दिल्ली..........32719.....347476...6511
गोवा ...........2344......40678......604
गुजरात.........13084....155982....3716
हरियाणा ......12191.....153230....1789
हिमाचलप्रदेश..2880.....18862.......317
जम्मू कश्मीर...6419.....86888......1478
झारखंड ........5302.....95575......884
कर्नाटक ......55036....757208....11168
केरल .........91297....340324.....1484
लद्दाख ........656........5539...........75
मध्यप्रदेश.....8929.....159479......2951
महाराष्ट्र......124142...1510353...43911
मणिपुर........3472........14862......168
मेघालय ......1019.........8345........88
मिजोरम........461..........2291.........1
नागालैंड.......1554........7454.......39
ओडिशा .....13047.....275749...1320
पुड्डचेरी........3697......30724.....592
पंजाब..........4257.....125198...4203
राजस्थान .....15102...179984...1907
सिक्किम.......251.......3617.........72
तमिलनाडु ....22164...691236..11122
तेलंगाना........18241....220466..1341
त्रिपुरा...........1400.......29048....346
उत्तराखंड......3883........57422...1023
उत्तरप्रदेश.....23768.....451070...7025
पं बंगाल .....36886.....329937...6841
कुल ......570458...7491513...122111

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad