Advertisement

पूर्व सांसद और स्मिता पाटिल के पिता शिवाजीराव पाटिल का निधन

बॉलीवुड अभिनेत्री स्मिता पाटिल के पिता और पूर्व सांसद शिवाजीराव गिरधर पाटिल का निधन हो गया। वे 92 साल के थे।
पूर्व सांसद और स्मिता पाटिल के पिता शिवाजीराव पाटिल का निधन

शिवाजीराव गिरधर पाटिल लंबी बिमारी के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्होंने शनिवार सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। साल 2013 में पाटिल को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिवाजीराव आजादी के संघर्ष में भी शामिल हुए और कई साल जेल में भी रहे।

जीवन परिचय

शिवाजीराव का जन्म 5 मार्च 1925 को हुआ था। उनकी शादी विद्यावती पाटिल से हुई थी। वे समाज सेविका थीं। उनका निधन साल 2015 में हुआ था।

राजनीतिक परिचय

शिवाजीराव कई पार्टियों से जुड़े रहे। वे राजनेता के रूप में कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से जुड़े रहे। अपनी युवावस्था में वे वाम विचारधारा को भी समर्थन करते थे। वे अपने कॉलेज के दिनों में एआईएसएफ अध्यक्ष भी रहे।

आजादी के बाद उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में बतौर सदस्य 1960-1967 के बीच कार्य किया। वे महाराष्ट्र विधानसभा में 1967 से 1980 के बीच तीन बार विधायक रहे। वर्ष 1967, 1972 और 1978 इंडियन नेशनल कांग्रेस से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए और साथ ही वे दो बार कैबिनेट मंत्री भी बने। वे 1992 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad