Advertisement

रेड जोन में एयरपोर्ट को फिर से खोलना बेहद खतरनाक: महाराष्ट्र गृहमंत्री

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि कोरोनोवायरस महामारी के बीच रेड जोन में हवाई अड्डों...
रेड जोन में एयरपोर्ट को फिर से खोलना बेहद खतरनाक: महाराष्ट्र गृहमंत्री

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि कोरोनोवायरस महामारी के बीच रेड जोन में हवाई अड्डों को फिर से खोलना "बेहद खतरनाक" है। मंत्री की यह टिप्पणी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के घरेलू विमान सेवा दोबारा शुरू किये जाने के ऐलान के बाद आया है। देश सभी घरेलू उड़ानें 25 मई से फिर से शुरू होने वाली हैं।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर कहा है कि ग्रीन ज़ोन से स्वस्थ यात्रियों को रेड ज़ोन में लाकर उनको खतरे में क्यों डालें। उन्होंने कहा कि किसी पॉजिटिव यात्री को रेड ज़ोन में लाकर वहां के खतरे को बढ़ाना गलत है। साथ ही व्यस्त हवाई अड्डे को कोरोना महामारी में सावधानियों के साथ चलाने में ज्यादा लोगों की जरूरत पड़ेगी। जिसकी वजह से अपने आप खतरा भी बढ़ेगा।

'केवल थर्मल स्क्रिनिंग ही सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त नही'

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा रेड ज़ोन के हवाई अड्डों को इन हालात में खोलना खतरनाक साबित होगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की केवल थर्मल स्क्रिनिंग ही सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। इसके साथ-साथ रिक्शा, टैक्सी, बस को बड़ी तादाद में चलाना भी असंभव है। साथ ही किसी पॉजिटिव यात्री को रेड ज़ोन में लाकर वहां के खतरे को बढ़ाना गलत है।

महाराष्ट्र में 47190 मामले

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में 2608 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, 60 मौतें भी हुई हैं और 821 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल मामले अब 47190 हो गए हैं, जिनमें 1577 मौतें और 13404 डिस्चार्ज शामिल हैं। वहीं अकेले मुंबई में 1566 नए मामले और 40 मौतें दर्ज की गई हैं, मुंबई में मामलों की कुल संख्या 28,634 हो गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad