Advertisement

तल्ख रिश्तों के बीच भारत की दरियादिली, रिहा हुए 11 पाकिस्तानी कैदी

पाकिस्तान से कठोर संबंधों के बीच भारत ने दरियादिली दिखाई है। भारत ने 11 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया।
तल्ख रिश्तों के बीच भारत की दरियादिली, रिहा हुए 11 पाकिस्तानी कैदी

सोमवार को भारत ने 11 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया। यह फैसला भारत ने तब लिया जब दोनों देश के बीच संबंध कटुतापूर्ण है। वहीं पाकिस्तान ने इस कदम भारत की जिम्मेदारी करार दिया है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के अनुसार पाकिस्तान का कहना है कि इन सभी कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है इसीलिए भारत उन्हें रिहा कर रहा है।

 

इससे पहले भारत दो पाकिस्तानी बच्चों को रिहा कर चुका है। ये दोनों बच्चे 2016 में गलती से भारत की सीमा में घुस आए थे। जिसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था।

पाकिस्तान में कैद हैं सैकड़ों भारतीय

बता दें कि पाकिस्तान की जेलों में सैकड़ों भारतीय कैद हैं। जानकारी के मुताबिक, 132 भारतीय कैदी पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। जबकि इनमें से 57 कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, इसके बद भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad