न्यायमूर्ति दत्तू 2 दिसंबर को बतौर मुख्य न्यायाधीश सेवानिवृत्त हो रहे हैं और इसी दिन न्यायमूर्ति ठाकुर को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। हालांकि नए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के पद पर न्यायमूर्ति का उत्तराधिकार सौंपने की प्रक्रिया और न्यायमूर्ति ठाकुर की नियुक्ति की सिफारिश महज औपरचारिकता ही थी क्योंकि वरिष्ठता क्रम में सबसे अनुभवी होने के नाते न्यायमूर्ति ठाकुर को ही यह पद सौंपा जाना तय था।
न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर होंगे देश के नए प्रधान न्यायाधीश
मुख्य न्यायाधीश एच. एल. दत्तू ने बुधवार को नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करते हुए उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश ठाकुर को नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement