Advertisement

जानिए, क्या कहता है आज का इतिहास; होने वाली प्रमुख घटनाएं विस्तार से

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास...
जानिए, क्या कहता है आज का इतिहास; होने वाली प्रमुख घटनाएं विस्तार से

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं क्या है।-

1895 - भारतीय क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का जन्म।
1911 - प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार का जन्म।
1948 - सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक नुसरत फ़तेह अली खान का जन्म।
1976 - बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, 100 लोगों की मौत।
1987 - कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
1987 - गायक, अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक किशोर कुमार का निधन।
1999 - कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राॅबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।
1999 - श्री अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
2000 - दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।
2001 - नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
2002 - इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
2003 - डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।
2003 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन।
2003 - जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फुटबाॅल टूर्नामेंट जीता।
2004 - सऊदी अरब ने प्रत्येक वर्ष एक लाख श्रमिकों की कटौती करने की घोषणा की।
2004 - चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।
2004 - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म।
2005 - जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा।
2006 - बंगलादेश के माेहम्मद युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
2008 - रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।
2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
2012 - पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।
2013 - मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad