Advertisement

मालेगांव ब्लास्ट केस: कर्नल पुरोहित 9 साल बाद जमानत पर रिहा, देखिए वीडियो

पुरोहित को सशर्त जमानत दी गई है, वह बिना कोर्ट की अनुमित के विदेश नहीं जा सकेंगे।
मालेगांव ब्लास्ट केस: कर्नल पुरोहित 9 साल बाद जमानत पर रिहा, देखिए वीडियो

मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी रहे लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल गई है। कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द करने की अपील को ठुकरा दिया था। पुरोहित नवी मुंबई के तलोजा जेल में बंद थे। पुरोहित को सशर्त जमानत दी गई है, वह बिना कोर्ट की अनुमित के विदेश नहीं जा सकेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कर्नल पुरोहित बुधवार को जेल से बाहर आ गए हैं। इससे पहले मंगलवार को कर्नल पुरोहित ने कहा था कि वह बाहर आने पर काफी खुश हैं, वह आगे भी देश की सेवा करना चाहते हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad