Advertisement

मदर टेरेसा को मरणोपरांत फाउंडर्स अवॉर्ड

मदर टेरेसा को इस वर्ष के ब्रिटेन के प्रतिष्ठित फाउंडर्स अवॉर्ड से मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वैश्विक एशियाई समुदाय के लोगों को उनकी अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देता है और उन्हें पुरस्कृत करता है।
मदर टेरेसा को मरणोपरांत फाउंडर्स अवॉर्ड

टेरेसा की एक मात्र जीवित रिश्तेदार 72 साल की उनकी भतीजी खासतौर पर यह पुरस्कार लेने के लिए कल इटली से आई थीं।

टेरेसा को चार सिंतबर को संत घोषित किया जाएगा। उन्होंने मिशनरीज ऑफ चेरेटी की स्थापना की थी और 45 साल तक गरीब, बीमार, अनाथ और कोलकाता की सड़कों पर रहने वाले बेहसाहरा लोगों की मदद की थी।

87 वर्ष की उम्र में सन् 1997 में कोलकाता में उनका देहांत हो गया था। यह पुरस्कार व्यापार, मनोरंजन, संस्कृति, सेवा और खेल सहित 14 श्रेणियों में दिया जाता है।

एशियन पुरस्कार की शुरूआत 2010 में पॉल सागो ने की थी। उद्यमी सागो लेमन समूह के संस्थापक हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad