भक्तों को उनके निधन की खबर सुनकर धक्का लगा है। कई तो इस खबर पर विश्वास ही नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हादसे के दौरान निरंकारी बाबा के रिश्तेदार गाड़ी चला रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। निरंकारी बाबा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा मौत बड़ी दुखद है। यह आध्यात्मिक जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके करोड़ों भक्तों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके परम पूज्य गुरुदेव के साथ कोई हादसा हुआ है। भक्तगण निरंकारी मिशन के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में फोन कर जानकारी ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति पंजाब के उत्तर-पश्चिम में बसे रावलपिंडी से हुई, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। इस समुदाय की स्थापना सहजधारी सिख बाबा दयाल सिंह और एक स्वर्ण व्यापारी ने की थी। ब्रिटिश राज में हालांकि इस समुदाय को दरकिनार कर दिया गया। बाद में 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई। आज की तारीख में इस समुदाय के करोड़ों अनुयायी भारत से लेकर विदेशों में फैले हैं।
नहीं रहे निरंकारी बाबा हरदेव सिंह, कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत, शोक की लहर
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। बाबा के निधन से देश-दुनिया में मौजूद उनके तमाम भक्तों में शोक की लहर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप
गूगल प्ले स्टोर या
एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement