Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी 5एस एशिया कप जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी 5एस एशिया कप का खिताब जीतने पर रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम की...
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी 5एस एशिया कप जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी 5एस एशिया कप का खिताब जीतने पर रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प देश को प्रेरित करता रहेगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को ओमान के सलालाह में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को शूटआउट में 2-0 से हराकर खिताब जीता था। दोनों टीम निर्धारित समय में 4-4 से बराबरी पर थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया।

मोदी ने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा,‘‘हॉकी 5एस एशिया कप में चैंपियन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई। यह हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रमाण है और इस जीत से हमने अगले साल ओमान में होने वाले हॉकी 5एस विश्व कप में भी अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमारे खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे राष्ट्र को आगे भी प्रेरित करता रहेगा।’’

Champions at the Hockey5s Asia Cup! !

Congratulations to the Indian Men's Hockey Team on a phenomenal victory. It is a testament to the unwavering dedication of our players and with this win, we have also secured our spot at the Hockey5s World Cup in Oman next year.

The grit… pic.twitter.com/ayDKqdY2UM
— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2023

भारत के लिये मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (सातवां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल दागे । वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किये।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad