Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित; कोविड पर कर सकते हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके कार्यालय ने यह...
पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित; कोविड पर कर सकते हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी है। उनका संबोधन भारत में कोविड-19 वैक्सीन खुराक के 100 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार करने के एक दिन बाद होने जा रहा है।

प्रधान मंत्री ने इसे इतिहास के रूप में वर्णित किया था और उन्होंने भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान को "चिंता से आश्वासन" की यात्रा के रूप में भी रेखांकित किया।

इससे पहले दिन उन्होंने कहा था, ‘‘21 अक्टूबर, 2021 का यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। भारत ने कुछ ही देर पहले टीकों की 100 करोड़ खुराक देने का आंकड़ा पार किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश के पास अब टीकों की 100 करोड़ खुराक का एक मजबूत ‘‘सुरक्षा कवच’’ है। यह भारत की, भारत के हर नागरिक की उपलब्धि है।’’

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने इतिहास रच दिया। हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय के साक्षी बन रहे हैं। टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम किया।’’

देश के 100 करोड़ खुराक का आंकड़ा पार करने के बाद आरएमएल अस्पताल पहुंचे मोदी ने वहां लाभार्थियों से उनकी रुचियों के बारे में पूछने से लेकर स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के कर्मियों से उनके अनुभव जानने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज, जब भारत ने वैक्सीन सेंचुरी हासिल कर ली है, मैं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक टीकाकरण केंद्र में गया। टीका हमारे नागरिकों के जीवन में गर्व और सुरक्षा लेकर आया है।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad