Advertisement

आखरी शाही स्नान के साथ सिंहस्थ संपन्न

थोड़ी बाधा और बहुत सारे उत्साह के साथ आज 21 मई को आखरी शाही स्नान के साथ एक महीने से उज्जैन में चल रहा सिंहस्थ मेला आज औपचारिक रूप से खत्म हो गया। लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ और तिथि को देखते हुए मेले की व्यवस्थाएं 28 मई तक यथावत रहेंगी। सुबह ग्यारह बजे आम जनता के लिए स्नान घाट खोल दिए गए थे।
आखरी शाही स्नान के साथ सिंहस्थ संपन्न

शनिवार सुबह तीन 3 बजे उज्जैन में एक बार फिर हलचल मच गई थी। आज बारह साल में एक बार होने वाले इस महाआयोजन के अंतिम शाही स्नान का दिन था। क्षिप्रा नदी के रामघाट पर जूना अखाड़ा के साथ नागा साधुओं सिंहस्थ 2016 का आखिरी शाही स्नान किया। इसी के साथ एक महीने से चल रहा यह मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

अगला सिंहस्थ 12 साल बाद यानी सन 2028 में उज्जैन में होगा। प्रशासन के मुताबिक शाही स्नान के लिए करीब 20 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंच थे। पिछले शाही स्नान में आंधी-तूफान की वजह से कुछ परेशानियां आई थीं। इस बार भी आंधी की आशंका थी। मगर सब कुछ शांति से संपन्न हुआ। प्रशासन ने अंतिम शाही स्नान के बाद राहत की सांस ली है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad