Advertisement

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के 'टूलकिट ट्वीट' पर ट्वीटर का एक्शन, दिया' मैनिपुलेटेड मीडिया' करार

कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे टूलकिट मामले में ट्विटर ने बड़ा बयान दिया है।...
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के 'टूलकिट ट्वीट' पर ट्वीटर का एक्शन, दिया' मैनिपुलेटेड मीडिया' करार

कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे टूलकिट मामले में ट्विटर ने बड़ा बयान दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा किए गए एक ट्वीट पर टूलकिट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाए गए थे। जिसपर ट्विटर ने इसे 'मैनिपुलेटेड मीडिया' करार दिया है।

ट्विटर का कहना है कि यह अगर किसी जानकारी जो आपने ट्वीट की है, सोर्स सटीक नहीं है या उपलब्ध जानकारी गलत हो तो इस तरह का लेबल लगाया जाता है। यह वीडियो, ट्वीट, फोटो या किसी अन्य कंटेंट पर लगाया जाता है।

बता दें कि संबत पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट किया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से और कई मीडिया चैनल जिसे चला रहे हैं एक डॉक्यूमेंट मिला है। सोशल मीडिया में कांग्रेस का एक टूलकिट चल रहा है कि महामारी में भी किस तरह राजनीति करनी है और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करके कांग्रेस अपने राजनीतिक मंसूबे को मजबूत करना चाहती है।

इस ट्वीट में एक डॉक्यूमेंट भी शेयर किया, जिसमें कांग्रेस का लैटरहैड था और सोशल मीडिया पर किस तरह ट्वीट और जानकारी शेयर करनी है उसके बारे में बताया गया था।

पढ़ें - 'टूलकिट': बीजेपी का कांग्रेस पर मोदी की छवि खराब करने का आरोप, विपक्ष ने बताया फर्जी, एफआईआर की धमकी

 

इस कथित टूलकिट को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जंग छिड़ रही थी। भाजपा के इन आरोपों को कांग्रेस ने खारिज कर फर्जी बताया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर पार्टी के बड़े नेताओं ने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस की ओर से दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर भाजपा नेता संबित पात्रा, जेपी नड्डा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad