Advertisement

देश में 4 लाख से भी ज्यादा भिखारी, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

भारत में कुल कितने भिखारी हैं? अलग-अलग राज्यों में इनकी संख्या कितनी है? ...इसे लेकर केन्द्र सरकार ने...
देश में 4 लाख से भी ज्यादा भिखारी, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

भारत में कुल कितने भिखारी हैं? अलग-अलग राज्यों में इनकी संख्या कितनी है? ...इसे लेकर केन्द्र सरकार ने आंकड़े जारी किए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सामाजिक कल्याण मंत्रालय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भारत में भिखारियों की संख्या के बारे में बताया। देश में इस समय कुल 413760 भिखारी हैं जिनमें 221673 भिखारी पुरुष और बाकी महिलाएं हैं। भिखारियों की इस सूची पश्चिम बंगाल पहले नंबर पर है। बंगाल में भिखारियों की संख्या सबसे अधिक है और उसके बाद दूसरे स्थान पर है उत्तर प्रदेश और तीसरे पर बिहार है। मंत्री थावरचंद गहलोत ने अपने जवाब में ये आंकड़े दिए।

आंकड़ों के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्य काफी अच्छी स्थिति में हैं। यहां भिखारियों की संख्या काफी कम है। अरुणाचल प्रदेश में केवल 114 भिखारी हैं, जबकि  नगालैंड में 124 और मिजोरम में सिर्फ 53 भिखारी ही हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक भिखारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं। दिल्ली में कुल 2187 भिखारी हैं, जबकि चंडीगढ़ में कुल 121। दमन और दीव में 22 भिखारी हैं तो लक्षद्वीप में सिर्फ 2 ही भिखारी हैं।

पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा पर्वतीय प्रदेशों में भी भिखारियों की संख्या काफी कम है। उत्तराखंड में जहां 3320 भिखारी हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में 809 भिखारी हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad