Advertisement

छत्‍तीसगढ़ में दीनदयाल उपाध्‍याय पर टिप्‍पणी करने से आईएएस का हुआ तबादला

छत्‍तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर टिप्पणी करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को जिले से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है। अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
छत्‍तीसगढ़ में दीनदयाल उपाध्‍याय पर टिप्‍पणी करने से आईएएस का हुआ तबादला

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शिव अनंत तायल का तबादला कर दिया है। तायल मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला पंचायत कांकेर के पद में पदस्थ थे. अब उन्हें मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तायल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को लेकर टिप्पणी कर दी थी। टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर दी। हालांकि बाद में अधिकारी ने अपने पोस्ट हटा लिया और इस पर खेद जताया था।

राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार तायल को कारण बताओ नोटिस जारी कर रही है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad