Advertisement

शांत मध्‍यप्रदेश की पुलिस गोली मारने में नंबर वन

मध्‍यप्रदेश की पुलिस गोली मारने में नंबर वन है। शांत मध्‍यप्रदेश की पुलिस के बारे में ऐसी सूचना लोगों को अवश्‍य आश्‍चर्य में डाल देगी। देश में मध्यप्रदेश की गणना उन राज्यों में होती है, जो आमतौर पर शान्त माने जाते हैं। लेकिन एनसीआरबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो अपराध के मामलों में मध्‍यप्रदेश शीर्ष पर नजर आता है।
शांत मध्‍यप्रदेश की पुलिस गोली मारने में नंबर वन

 

हाल ही में आए इन आंकड़ों से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे। अब कुछ नए आंकड़ों के बाद ये निशान और गहरे हो गए हैं। 

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2015 के आंकड़ों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में सबसे ज्यादा बार लाठी चार्ज हुआ है। यहां कुल 207 बार पुलिस ने लाठियां भांजी। वहीं उत्तर प्रदेश में 62 बार पुलिस ने लाठी चार्ज किया। मध्य प्रदेश में 12 बार लाठीचार्ज किया गया।

हालांकि मध्य प्रदेश के ये आंकड़े पहले और दूसरे स्थान से तुलना करने पर काफी कम नजर आते हैं। लेकिन यदि बाकी राज्यों के साथ कानून व्यवस्था की तुलना की जाए तो ये आकड़े भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

एनसीआरबी के आंकड़ों से एक तथ्य और निकल कर सामने आया है। जिसके मुताबिक मप्र, पुलिस की गोली से घायल होने वालों की गिनती में पहले नंबर पर है। बीते साल प्रदेश की पुलिस ने चार बार फायरिंग की। जिसमें 10 आम नागरिकों के अलावा 7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad