Advertisement

केजरीवाल ने मोदी पर निशाना साधा

तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और इसे बदले की राजनीति वाली कार्रवाई बताया। मोदी के कटु आलोचक केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के पीछे मूल कारण यह है कि तृणमूल कांग्रेस ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर किए जाने का विरोध किया था।
केजरीवाल ने मोदी पर निशाना साधा

केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस नोटबंदी के केन्द्र के फैसले का मुखर विरोध कर रही हैं। दोनों नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर संयुक्त प्रदर्शन भी किए हैं।

आप नेता ने ट्वीट किया, यह मोदी जी की बदले की राजनीति है। उनका संदेश है... अगर किसी ने नोटबंदी के खिलाफ बोला तो छोड़ेंगे नहीं। वाकई निंदनीय।

लोकसभा सदस्य बंदोपाध्याय को सीबीआई ने रोज वैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में कल गिरफ्तार किया था।

भाषा

  Close Ad