Advertisement

झारखंड में भीड़ की मॉरल पुलिसिंग, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

देश में बढ़ रहे मॉरल पुलिसिंग और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के बीच भीड़ द्वारा हिंसा किए जाने का एक और मामला सामने आया है।
झारखंड में भीड़ की मॉरल पुलिसिंग, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ एक युवक को निशाना बनाती दिख रही है। इस वीडियो को झारखंड के बोकारो जिले का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स को भीड़ ने बुरी तरह पीटा। जानकारी के मुता‌बिक वह कथित तौर पर दूसरे धर्म की लड़की के साथ पाया गया था। 

बीबीसी हिंदी के अनुसार भीड़ ने जिस व्यक्ति को पीटा उसका नाम मोहम्मद शाकिर है। पुलिस का कहना है कि एक नाबालिग लड़की ने शाकिर के खिलाफ शिकायत कर उस पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं जिसकी जांच की जा रही है। वहीं शाकिर के परिजनों ने बीबीसी को बताया कि शाकिर पर हुआ हमला नफरत से प्रेरित है और मारने वाले सभी लोग दूसरे समुदाय के हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक, शाकिर प्रज्ञा सेंटर में काम करता था। कुछ स्थानीय लोगों ने शाकिर को ऑफिस में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में लोग इक्ट्ठा हो गए और शाकिर को घसीटते हुए बाहर लाए। शाकिर को नंगा किया गया और फिर बाजार में घुमाया गया।

वीडियो यहां देखें-

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को काबू किया और शाकिर को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर का कहना है कि शाकिर को कुछ अंदरूनी चोट आई हैं।

एफआईआर दर्ज, माहौल तनावपूर्ण

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके एक स्थानीय निवासी मंटू यादव को गिरफ्तार किया है। वीडियो के आधार पर कुछ और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी। घटना के बाद इलाके में तनाव है। हालात पर काबू पाने के लिए भारी पुलिसबल भी तैनात किया गया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad