Advertisement

अन्ना आंदोलन में हिस्सा लेंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां जंतर मंतर पर भूमि अध्यादेश के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे।
अन्ना आंदोलन में हिस्सा लेंगे केजरीवाल

तीन साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में अन्ना के साथी रह चुके केजरीवाल महाराष्ट्र सदन गए। वह आम आदमी पार्टी का गठन होने के मुद्दे पर दो साल पहले एक दूसरे से अलग होने के बाद गांधीवादी नेता से मिले।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदर्शन में केजरीवाल की भागीदारी के बारे में दोपहर में घोषणा की। उनकी भागीदारी प्रतीकात्मक स्वरूप की हो सकती है।

केजरीवाल के मंच साझा करने के बारे में पूछे गए एक सवाल को सिसोदिया टाल गए, पर हजारे ने इससे पहले कहा था कि आप नेताओं का प्रदर्शनकारियों के साथ धरना देने के लिए स्वागत है।

सिसोदिया ने बताया, हमने दिल्ली चुनाव नतीजों के बारे में चर्चा की। हमने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और हजारे को आप कैसे समर्थन दे सकेगी, इस पर भी चर्चा की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad