Advertisement

बालश्रम पर कसेगा शिकंजा

भारत में बाल मजदूरी कोई नई बात नहीं है। प्रति वर्ष मजदूरी के नाम पर लाखों बच्चे गायब कर दिए जाते हैं। बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले माफिया की जड़ें कमजोर करने के लिेए मौजूदा सरकार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराने पर रोक के लिए विधेयक ला रही है।
बालश्रम पर कसेगा शिकंजा

केंद्रीय श्रम एवं नियोजन राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रोय ने कहा कि किसी भी पेशे में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के नियोजन पर प्रतिबंध लगाने के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष एक विधेयक पेश किया जाएगा। उनके अनुसार 14 साल की उम्र से नीचे का बालश्रम खत्म करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट के समक्ष एक विधेयक पेश किया जाएगा और बाद में अगले सत्र के दौरान राज्यसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने यह बात वेमुलावाडा मंदिर शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

हालांकि इस मुद्दे पर कई स्वयं सेवी संस्थाएं काम कर रही हैं। लेकिन बावजूद इसके छोटे बच्चे बहुत खतरनाक उद्योगों में काम कर रहे हैं। जैसे चूड़ी बनाना, गलीचे बनाना, ईंट-भट्ठों पर काम करना, ढाबों पर काम करना। ऐसे कामों में लगने के लिए लड़कों की तस्करी की जाती है जबकि देह व्यापार के लिए लड़कियों की तस्करी की जाती है। इसके अलावा घरों में काम करने के लिए भी बच्चे चोरी किए जाते हैं या गरीब लोगों से कम रुपयों में खरीद लिए जाते हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad