Advertisement

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एन डी तिवारी ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के...
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एन डी तिवारी ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।


एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी ने यह जानकारी दी। रोहित ने कहा कि उनके पिता बुधवार सुबह यहां अपने घर पर चाय पीते समय बेहोश हो गए थे। वहीं साकेत के मैक्स अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी (91) की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। 

91 साल के एनडी तिवारी यूपी के तीन बार और एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। वह ऐसे एकमात्र भारतीय नेता हैं, जिन्होंने दो राज्यों की कमान संभाली। वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं, हालांकि विवादों में घिरने के कारण उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

मार्च 2014 में नारायण दत्त तिवारी ने रोहित शेखर को अपना बेटा माना था। रोहित को अपने पिता का नाम पाने के लिए छह साल तक कानूनी लड़ाई लड़ऩी पड़ी थी। तमाम कानूनी दांवपेच के बाद भी तिवारी को अपना डीएनए टेस्ट कराना पड़ा था। इसमें यह साबित हो गया था कि तिवारी ही रोहित शेखर के पिता हैं। इसके बाद तिवारी ने रोहित की मां उज्जवला शर्मा से शादी भी की थी। रोहित भाजपा नेता हैं हालांकि, तिवारी ने कांग्रेस नहीं छोड़ी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad