Advertisement

पद्मावत: उदयपुर प्रशासन का आदेश, 26 जनवरी को स्कूलों में न हो 'घूमर' डांस

इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ प्रदर्शन चरम पर है। फिल्म के विरोध के नाम पर...
पद्मावत: उदयपुर प्रशासन का आदेश, 26 जनवरी को स्कूलों में न हो 'घूमर' डांस

इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ प्रदर्शन चरम पर है। फिल्म के विरोध के नाम पर जगह-जगह सरेआम गुंडागर्दी और हिंसा का खेल चल रहा है। रोडजाम, आगजनी, तोड़फोड़, धमकी, उपद्रव और हिंसा की आग पूरे देश में फैल रही है। इस बीच उदयपुर प्रशासन ने भी फिल्म के ‘घूमर’ को लेकर आज एक नया आदेश जारी किया है।

राजस्थान के उदयपुर में एडीएम एससी शर्मा ने इलाके के सरकारी-प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि गणतंत्र दिवस पर 'घूमर' डांस आयोजित न किया जाए।

Udaipur ADM SC Sharma has issued an order stating that students in both Govt and private schools should not perform on the 'ghoomar' song during #RepublicDay celebrations. #Padmaavat #Rajasthan
— ANI (@ANI) January 25, 2018

बता दें कि सेंसर बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस फिल्म को रिलीज होने की अनुमति मिलने के बाद भी करणी सेना फिल्म को रिलीज करने के विरोध में डटी हुई है। अहमदाबाद में बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मॉल के बाहर खड़ी 30 बाइक और स्कूटरों में आग लगा दी, जिसे देखते हुए 50 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और गोवा में फिल्म रिलीज नहीं होगी। इस एसोसिएशन के तहत देश के लगभग 75 फीसद थिएटर मालिक आते हैं। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दीपक अशर ने कहा, 'हमने चार राज्यों-राजस्थान, गुजरात, एमपी और गोवा में फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है।

बुधवार को कुछ उपद्रवियों ने गुरुग्राम में एक स्कूली बस पर हमला बोल दिया। गुरुग्राम के जीडी गोयनका स्कूल की  बस पर उपद्रवियों ने तब पथराव किया, जब उसमें बच्चे भी मौजूद थे। इस दौरान बस में कुछ बच्चों चोटें भी आईं।

Haryana: A school bus attacked by vandals protesting against release of #Padmavaat in #Gurugram (Pictures from User Video) pic.twitter.com/rAQTPJaILD
— ANI (@ANI) January 24, 2018

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad