Advertisement

एग्जिट पोलः गुजरात में भाजपा की सत्ता बची, हिमाचल कांग्रेस के हाथ से फिसला

 गुजरात में गुरुवार को दूसरे और आखिरी दौर का मतदान समाप्त होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं।...
एग्जिट पोलः गुजरात में भाजपा की सत्ता बची, हिमाचल कांग्रेस के हाथ से फिसला

 गुजरात में गुरुवार को दूसरे और आखिरी दौर का मतदान समाप्त होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। इनके मुताबिक गुजरात में 22 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा की वापसी तय है। कड़े संघर्ष के बावजूद कांग्रेस के हाथ खाली रह गए हैं। इन पोल का औसत निकालें तो गुजरात में भाजपा को 111 और कांग्रेस को 70 सीटें मिल सकती है।

इसी तरह हिमाचल प्रदेश की सत्ता में भी भाजपा की वापसी तय दिख रही है। भाजपा को औसतन 38 और कांग्रेस को 28 सीटें मिलने का अनुमान है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 92 है। वहीं 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 35 है। हिमाचल में नौ नवंबर को वोट डाले गए थे। दोनों राज्यों के नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।

गुजरात

 पार्टी

इं‌ड‌िया टुडे/ए‌क्‍स‌िस

एबीपी/सीएसडीएस

टाइम्स नाउ/वीएमअाआर

भाजपा

 99-113

 112-122

 109

कांग्रेस

 68-82

 60-68

 70

अन्य

 1-4

 0-2

 o3

 पार्टी

 रिपब्लिक टीवी/
   सी वोटर

 सहारा/सीएनएक्स 

 न्यूज 24/चाणक्या

भाजपा

 108

 110-120

 135

कांग्रेस

 74

 65-75

 47

अन्य

 00

 00

 00

गुजरात में भाजपा को सबसे ज्यादा 135 सीटें न्यूज 24/ चाणक्या के एग्जिट पोल में मिली है। सबसे कम 99 सीटें मिलने का अनुमान इंडिया टुडे/एक्सिस के पोल में लगाया गया है। किसी भी पोल में भाजपा 150 प्लस के उस आंकड़े तक पहुंचती नहीं दिख रही जो पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने तय किया था। कांग्रेस को सबसे ज्यादा 82 सीटें इंडिया टुडे/एक्सिस के पोल और सबसे कम सीटें 47 न्यूज 24/ चाणक्या के पोल में दी गई है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115 और कांग्रेस को 61 सीटें मिली थी।  

हिमाचल प्रदेश

 पार्टी

इंड‌िया टुडे/ए‌क्‍स‌िस

एबीपी/सीएसडीएस

टाइम्स नाउ/वीएमअाआर

भाजपा

 47-55

 47-55

 51

कांग्रेस

 13-20

 13-20

 16

अन्य

 0-2

 0-2

 01

 पार्टी

 रिपब्लिक टीवी/
   सी वोटर

 सहारा/सीएनएक्स 

 न्यूज 24/चाणक्या

भाजपा

 41

 42-50

 55

कांग्रेस

 25

 18-24

 13

अन्य

 0-2

 0-2

 00

हिमाचल प्रदेश के पिछले चुनाव में भाजपा को 28 और कांग्रेस को 35 सीटों पर सफलता मिली थी। चार सीटों पर निर्दलीय सफल रहे थे।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad