Advertisement

आउटलुक-हंसा रिसर्च: अबकी हरियाणा में किसकी सरकार?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ीं और हर चौराहे-चौबारे पर लोगों में...
आउटलुक-हंसा रिसर्च: अबकी हरियाणा में किसकी सरकार?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ीं और हर चौराहे-चौबारे पर लोगों में चर्चाएं भी तेज हो चली हैं। लोग, खासकर युवा और महिलाएं सारी संभावनाएं तौलती नजर आ रही हैं। लोगों की इसी दिलचस्पी और बदलते रुझान को मापने के लिए आउटलुक-हंसा रिसर्च ने लोगों से तमाम जरूरी सवालों पर बातचीत की, ताकि दो-टूक रुझानों का अंदाजा लगाया जा सके और नतीजों के बारे में मोटा अनुमान लगाया जा सके। इस जनमत सर्वेक्षण से अंदाजा मिलता है कि सत्तारूढ़ भाजपा तीसरी बार बेहद आरामदायक बहुमत की ओर बढ़ रही है। विपक्ष चुनौती देता लग रहा है मगर उसके वोटों के बिखरने और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का लाभ भाजपा को मिलता दिख रहा है।

सरकार की खासकर कल्याण योजनाओं के प्रति महिलाओं में दिलचस्पी दिख रही है। इस सर्वेक्षण में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र और अहम इलाकों में कुल 14,670 लोगों से बातचीत की गई, जिसमें पुरुष 8,802 और महिलाएं 5,868 हैं। लोगों के चयन के लिए प्रतिष्ठित बेतरतीब नमूना प्रणाली का इस्तेमाल किया गया और धर्म, जाति, लिंग, वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया। लोगों के रिस्पांस का औसत 6.1 से 7 के पैमाने पर है, जो काफी बेहतर माना जाता है। सर्वेक्षण में त्रुटि की गुंजाइश (+ -) 3 की है।

जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें दी हैं। कांग्रेस को पसंद करने वाले 44 प्रतिशत लोगों के मुकाबले 53 प्रतिशत लोग मानते हैं कि भाजपा फिर सत्ता में लौटेगी। जबकि जजपा और आप दोनों पार्टियों के मुकाबले काफी पीछे हैं। जनता नायब सिंह सैनी को भी मुख्यमंत्री बनाए जाने को पार्टी का अच्छा कदम मानती है। कुछ महीनों पहले ही मनोहरलाल खट्टर को केंद्र में लाया गया है। इस कदम को भी जनता का समर्थन मिला है। 41 प्रतिशत महिलाएं मानती हैं कि यह बदलाव पार्टी का मास्टर स्ट्रोक है। 23 फीसदी लोगों का मानना है कि उनका पिछड़े वर्ग में दबदबा है। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का मुख्य कारण को मतदाता उनके जीतने की क्षमता को देखते हैं। 22 फीसदी लोग मानते हैं कि उनमें जीतने की क्षमता है। 29 फीसदी मानते हैं कि वे जनता के बीच स्वीकार्य चेहरा हैं।

इस चुनाव में नायब सिंह सैनी सरकार की कई घोषणाएं भी गेम चेंजर साबित हो सकती हैं। इनमें सबसे ज्यादा असर ग्राम पंचायतों/सरपंचों की खर्च सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 21 लाख रुपये करना है। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण गरीबों के लिए किफायती आवास योजनाएं शुरू करना भी बहुत असर डालेगा।

इसके अलावा आगामी चुनाव में मोदी फैक्टर का भी असर रहेगा। अन्य कुई मुद्दों के साथ भाजपा इसलिए भी आशान्वित है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में जनता की पहली पसंद नायब सिंह सैनी ही हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad