Advertisement

असम के कोकराझार मेंं आतंकी हमला, 14 की मौत

असम में बोडोलैंड के केंद्र कोकराझार में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। काले कपड़ेे पहने हमलावरों ने बाजार में जमकर फायरिंग और गोलाबारी की। हमले में 20 लोग घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्‍या और बढ़ सकती है।
असम के कोकराझार मेंं आतंकी हमला, 14 की मौत

सुरक्षा बलों ने एक हमलावर को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक कोकराझार के बालाघाट तीनलो में तीन से चार उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलाबारी की। इस घटना में एनडीएफबी उग्रवादियों के हाथ होने की संभावना है। कोकराझार आईजी के मुताबिक हमलावरों को मार गिराया गया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी सेना में सुरक्षा बल को घटना स्थल पर तैनात किया गया।

नागरिकों पर हुए इस हमले को लेकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की है और मामले की पूरी जानकारी मुहैया करवाई है।

गृहराज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि हम इस घटना का विरोध करते हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रिजिजू ने बताया कि हम लगातार राज्य सरकार के साथ संपर्क में बने हुए हैं। कोकराझार बोडोलैंड का केंद्र रहा है। रिजिजू ने कहा कि केंद्र मामले पर पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि हमले में पीड़ित परिवारों का पूरा ध्यान रखा जाएगा, उनकी सुरक्षा हमारी प्रमुखता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad