Advertisement

यूपी में 21 IAS अफसरों के तबादले, लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले

यूपी में 21 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं तथा कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले गए हैं। कानपुर की डीएम...
यूपी में 21 IAS अफसरों के तबादले, लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले

यूपी में 21 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं तथा कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले गए हैं। कानपुर की डीएम नेहा शर्मा को निदेशक, स्थानीय निकाय का कार्यभार सौंपा गया है। इनके स्थान पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विसाखा जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के डीएम बदले गए हैं।

लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेजे गए हैं। वहीं, सूर्य पाल गंगवार लखनऊ के नए डीएम बनाए गए हैं। इसके अलावा, इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के डीएम बने हैं। जीडीए वीसी कृण्णा करुणेश को गोरखपुर का डीएम बनाया गया है जबकि गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह को जीडीए वीसी का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है। इसी प्रकार से गोरखपुर के जिलाधिकारी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

हाल ही में कानपुर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने मंगलवार तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिन 40 संदिग्धों की तस्वीर जारी हुई है, उनमें से भी 2 को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि 1 ने खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने जनता से पोस्टर को लेकर अपील की। पुलिस ने अपील में कहा कि पोस्टर में मौजूद संदिग्धों को पहचान बताने को आगे आएं।

देखें पूरी लिस्ट

1. कृष्णा करुणेश- जिलाधिकारी गोरखपुर 

2. विजय किरण आनंद-प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार 

3. अनामिका सिंह -सचिव महिला कल्याण 

4. सूर्यपाल गंगवार- जिला अधिकारी लखनऊ 

5. अभिषेक प्रकाश- सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास 

6. विशाखा- जिलाधिकारी कानपुर

7. भवानी सिंह- एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम 

8. अनुपम शुक्ला- विशेष सचिव ऊर्जा 

9. सीलम साईं- सीडीओ जौनपुर 

10. सेल्वा कुमारी जे- आयुक्त बरेली 

11. सौम्या अग्रवा- लाअधिकारी, बलिया 

12. इंद्र विक्रम सिंह- जिलाधिकारी, अलीगढ़ 

13. प्रियंका निरंजन- जिलाअधिकारी, बस्ती 

14. चांदनी सिंह- जिलाधिकारी, जालौन 

15. अवनीश कुमार राय- जिलाधिकारी, इटावा 

16. श्रुति सिंह- सचिव, चिकित्सा 

17. रवि रंजन- जिलाअधिकारी, फिरोजाबाद 

18. नेहा शर्मा- निदेशक, स्थानीय निकाय 

19. शकुंतल गौतम- श्रम आयुक्त, कानपुर 

20. आर रमेश कुमार- प्रमुख सचिव, रेशम

21. राकेश कुमार सिंह द्वितीय- उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad