Advertisement

मुंबई में जारी हुआ अलर्ट, शहर में 'बम रखे होने' का दावा

मुंबई पुलिस इस समय अलर्ट पर है और एक संदेश के बाद जांच शुरू कर दी है जिसमें दावा किया गया है कि शहर में बम...
मुंबई में जारी हुआ अलर्ट, शहर में 'बम रखे होने' का दावा

मुंबई पुलिस इस समय अलर्ट पर है और एक संदेश के बाद जांच शुरू कर दी है जिसमें दावा किया गया है कि शहर में बम लगाए गए हैं और उन्हें विस्फोटित किया जाएगा।

वर्ली स्थित ट्रैफिक कंट्रोल रूम को शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे एक संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया कि मुंबई में विस्फोट होंगे क्योंकि देश की वित्तीय राजधानी में छह स्थानों पर बम रखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा और महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) को धमकी भरे संदेश के बारे में सतर्क कर दिया गया है और भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो वर्गों के बीच दुश्मनी, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयानों से संबंधित है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad