Advertisement

अमित शाह ने किया चुनाव से पहले गंगा-यमुना सफाई का वादा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज मथुरा में एक धार्मिक कार्यक्रम में वादा किया कि अगले चुनाव से पूर्व जब वह जन समर्थन जुटाने के लिए आएंगे, तब तक यमुना प्रदूषणमुक्त हो चुकी होगी।
अमित शाह ने किया चुनाव से पहले गंगा-यमुना सफाई का वादा

शाह ने यह भी कहा कि यह बात सही है कि यमुना के निर्मल हुए बिना गंगा का शुद्ध‍िकरण नहीं हो सकता। इसलिए गंगा के साथ-साथ यमुना के शुद्ध‍िकरण पर भी सरकार पूरा ध्यान बनाए हुए है और नमामि गंगे अभियान में ही यमुना की भी सफाई की व्यवस्था की जा रही है। शाह ने कहा कि यह जनता की सरकार है। जो देश को दुनिया भर में एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास कर रही है। यमुना के मसले पर उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की भावना का प्रश्न है। निश्चित रूप से इस समस्या का निदान होना चाहिए।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यमुना निर्मल होगी, तभी गंगा निर्मल होगी। इसके लिए हर नाले की सफाई जरूरी है। सरकार इसका ध्यान रखकर ही कार्य कर रही है। अगली बार जब तक हम पुन जनता के बीच आएंगे, निश्चित ही गंगा-यमुना के प्रदूषण में अपेक्षित परिवर्तन आ चुका होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad