रवि भोई
छत्तीसगढ़ के कथित सेक्स सीडी मामले में गिरफ्तार विनोद वर्मा को 13 नवंबर तक के लिए जेल भेज दिया है। आज रिमांड पूरी होने के बाद सुबह 11 बजे विनोद वर्मा को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने विनोद वर्मा को चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश भावेश कुमार वट्टी की अदालत में पेश किया। रायपुर पुलिस को आज सुबह 11 बजे तक अभियुक्त विनोद वर्मा को लेकर अदालत पहुंचने के निर्देश थे। पर वह तय समय से ही पहले पहुंच गयी।
आज पुलिस ने विनोद वर्मा की रिमांड नहीं मांगी। जानकारी के मुताबिक विनोद वर्मा से जिस सुराग को पुलिस जानना चाहती थी वो सुराग उसे मिल गया है, लिहाजा पुलिस ने आज रिमांड नहीं मांगी। पुलिस की तरफ से रिमांड नहीं मांगे जाने के बाद कोर्ट ने विनोद वर्मा को 13 नवंबर तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
विनोद वर्मा पर मंत्री के खिलाफ कथित सेक्स सीडी वाले मामले में ब्लैकमेलिंग, धमकी सहित अन्य मामले में मामला दर्ज किया गया था।